दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

Updated at : 17 Jul 2024 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

देवरी के चतरो में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. पहली घटना बुधवार की सुबह नौ बजे जमुआ-देवघर मुख्य सड़क पर चतरो हटिया के पास हुई. यहां दो बाइकों की टक्कर में दोनों के सवार घायल हो गये.

विज्ञापन

देवरी के चतरो में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. पहली घटना बुधवार की सुबह नौ बजे जमुआ-देवघर मुख्य सड़क पर चतरो हटिया के पास हुई. यहां दो बाइकों की टक्कर में दोनों के सवार घायल हो गये. घायलों में तिसरी थाना क्षेत्र के कोशोगोंदोदिघी के मंटू कुमार राय व नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोरो के बदरुद्दीन अंसारी शामिल हैं. दोनो घायलों का उपचार चतरो स्थित निजी चिकित्सा केंद्र पर करवाया गया. एक अन्य घटना में मंगलवार की देर रात की है. चतरो-गावां मुख्य सड़क पर चतरो बजरंग मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के हरकुंड गांव के दो युवक विकास हाजरा (25) व मनोज साव (28) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में दोनों युवकों का पैर व हाथ टूट गया है. दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज निजी स्तर पर करवाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद परिजन दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर ले गये. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात में दोनों युवक चतरो बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में बजरंग मोड़ के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने दोनों घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola