गिरिडीह पहुंची 63 कंपनियों की फोर्स
Updated at : 18 May 2024 2:48 PM (IST)
विज्ञापन

0 मई को कोडरमा लोकसभा निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उपचुनाव चुनाव होना है. चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.
विज्ञापन
तैयारी. कोडरमा लोस व गांडेय विस चुनाव में सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
गिरिडीह.
20 मई को कोडरमा लोकसभा निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उपचुनाव चुनाव होना है. चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. इधर, शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को लेकर शुक्रवार को जिले में पुलिस की 63 अलग-अलग कंपनी के पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती हुई है. इनमें प्रमुख रूप से सीआरपीएफ, एसएसबी, जैप, झारखंड पुलिस के अलावे अलग-अलग राज्यों से पुलिस की अलग-अलग कंपनी के पदाधिकारी व जवान शामिल हैं. शुक्रवार को सभी पुलिस पदाधिकारी गिरिडीह पहुंचें. पपरवाटांड़ स्थित नयी पुलिस लाइन में गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने सभी कंपनी के कमांडेंट व पदाधिकारियों के साथ बैठक की और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने पर चर्चा की. एसपी श्री शर्मा ने बताया कि जिले में जितने भी पुलिस की कंपनी के पदाधिकारी आये हैं उनके साथ बैठक कर उन्हें जिले के संबंध में पूरी जानकारी दी गयी है. उन्हें बताया गया कि है कि जिले में किस तरह से पुलिस अपना काम कर रही है और किन चीजों पर विशेष नजर रखना है. इसके अलावा मतदान को लेकर पोलिंग पार्टी के रवाना होने के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टी को बिल्कुल सही तरीके से वापस लेकर कैसे आना है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. एसपी श्री शर्मा ने बताया कि 20 मई को कोडरमा लोकसभा और गांडेय विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. कहा कि हर बूथों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे. उन्होंने मतदाताओं से मतदान के दिन अपने-अपने घरों से बाहर निकल मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




