Giridih News :अकेसिया जंगल में लगायी आग, लाखों पेड़ झुलसे

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :19 Apr 2026 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :अकेसिया जंगल में लगायी आग, लाखों पेड़ झुलसे

Giridih News :बिरनी प्रखंड के पडरिया में किसानों की रैयती व गैरमजरुआ जमीन पर लगे अकेसिया के पेड़ में अराजक तत्वों ने आग लगा दी. आग लगने से लगभग 25 एकड़ जमीन पर लगे अकेसिया के बड़े-बड़े पेड़ पूरी तरह से झुलस गये.

विज्ञापन

वहींं, छोटे-छोटे लाखों पेड़ जलकर खाक हो गये. किसान जागेश्वर महतो, नंदलाल महतो व गांगो यादव ने बताया कि डीवीसी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष 2006-07 में पथलडीहा पहाड़ी के पास अकेसिया का पौधा लगाया गया था. पौधे अब मोटे-मोटे पेड़ हो गये थे. साथ ही खाली पड़ी जमीन पर उसके बीज के गिरने से लाखों पौधे उग गये थे. इसमें अराजक तत्वों ने आग लगा दी.

पर्यावरण को हुआ नुकसान

आग इतनी भयावह थी कि लगभग 25 एकड़ जमीन पर लगे अकेसिया पेड़ पूरी तरह से झुलस गये और छोटे-छोटे पौधे जल गये. कहा कि इस घटना में लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने के साथ साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola