Giridih News :घोरंजी पहाड़ लगायी आग, पौधे व जंगली जीव पर खतरा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :घोरंजी पहाड़ लगायी आग, पौधे व जंगली जीव पर खतरा

Giridih News :देवरी प्रखंड के घोरंजी पहाड़ में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी है. इसके कारण पेड़-पौधों व जंगली जीव पर खतरा उत्पन्न हो गया है.

विज्ञापन

आशंका है कि महुआ चुनने के लिए आग लगायी गयी है. धीरे-धीरे आग पहाड़ में फैलती जा रही है,घोरंजी पहाड़ देवरी प्रखंड का सबसे ऊंचा पहाड़ है. पहाड़ पर घने जंगल के कारण में जंगली जीवों का बसेरा है. आग बुधवार को ही लगायी गयी है. फतेहपुर, दुधकिया व अमझर मौजा में आग बढ़ती जा रही है.

वन विभाग से बुझाने का शुरू किया प्रयास

अगलगी की जानकारी होने के बाद वन विभाग इसको बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है. देवरी के प्रभारी वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने बताया पहाड़ में आग को बुझाने का काम उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की स्वार्थवश जंगल में आग नहीं लगायें. इससे पेड़-पौधों व जंगली जीवों के अलावा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola