Giridih News: घर में घुसने पर फाइनैंस कंपनी के कर्मी को महिलाओं ने पीटा

Updated at : 02 Feb 2025 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: घर में घुसने पर फाइनैंस कंपनी के कर्मी को महिलाओं ने पीटा

Giridih News: ताराटांड़ पंचायत के एक गांव में ऋणधारक महिला के ऊपर वसूली का दबाव डालना और बिना किसी को बताये लोनधारक महिला के घर में अचानक घुसना एक फाइनैंस कर्मी को महंगा पड़ गया. एकजुट महिलाओं ने कर्मी की पिटाई कर दी. इसके अलावा उसकी बाइक, मोबाइल को भी महिलाओं ने कब्जे में कर लिया. मौका पाकर फाइनैंस कर्मी गांव से भागकर थाना पहुंचा. पुलिस को जानकारी देने के बाद मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गयी.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनिटी स्माॅल फाइनैंस कंपनी गांव में महिलाओं को ऋण देकर साप्ताहिक वसूली का कार्य करती है. ऋणधारक महिलाओं से कंपनी का कर्मी संदीप यादव वसूली के लिए शुक्रवार को ताराटांड पंचायत पहुंचा. एक महिला आर्थिक परेशानी के कारण कुछ समय मांग रही थी. महिला का कहना था कि जल्द ही ऋण की राशि चुका देगी. लेकिन फाइनैंस कर्मी महिला को तरह-तरह की धमकी देने लगा. इसके साथ ही दोपहर से देर शाम तक उसके घर के पास डेरा जमा दिया. शाम को फाइनैंस कर्मी आचानक महिला के घर में घुस गया, इससे महिलायें भड़क गयीं और उसकी पिटायी कर दी. थाना में शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola