Giridih News: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, दिया आवेदन

Giridih News: हमले में परमेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया. इस वारदात में विजय माल्हा भी जख्मी हुए हैं.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टुंडी रोड स्थित जम्बाद में मंगलवार सुबह एक परिवार बुरी तरह से मारपीट करने का मामला सामने आया है. हमले में परमेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया. इस वारदात में विजय माल्हा भी जख्मी हुए हैं. पीड़ित परिवार का आरोप है कि टिंकू माल्हा, छोटेलाल मल्हा, गोदमा मल्हा और दीपक मल्हा ने सोमवार देर रात पहले घर पर धावा बोला और मारपीट की. इसके बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे फिर से हमला कर दिया. परिवार ने बताया कि आरोपित न केवल धारदार हथियार से लैस थे, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें घर से बेदखल करने की धमकी भी दी. लगातार दो बार हुए हमले से परिवार दहशत में है. पीड़ित पक्ष ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटना को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola