ePaper

Giridih News :एनसीसी कैडेट का शानदार प्रदर्शन

Updated at : 23 May 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :एनसीसी कैडेट का शानदार प्रदर्शन

Giridih News :श्री आरके महिला कॉलेज की 12 एनसीसी कैडेट ने 22 झारखंड बटालियन द्वारा आयोजित सीएटीसी-4 वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

श्री आरके महिला कॉलेज की 12 एनसीसी कैडेट ने 22 झारखंड बटालियन द्वारा आयोजित सीएटीसी-4 वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. शिविर 14 से 23 मई तक हजारीबाग के सिलवार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ. कैंप में राज्य भर के कैडेट ने भाग लिया. शिविर में ड्रिल, योगा, फायरिंग, कराटे, अनुशासन, फायर फाइटिंग जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया. खेल प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया. अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व ब्लड डोनेशन कैंप हुआ. कैंप में कॉलेज की कैडेट खुशबू कुमारी का चयन आइजीजीबीसी के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए हुआ. वहीं संतोषी कुमारी ने संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और वॉलीबॉल में संजीदा परवीन और खुशबू परवीन की टीम विजेता रही. शिविर का आयोजन कमांडिंग ऑफिसर एंटनी हेनरी सेलवम के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने कैडेट को बेहतर नागरिक और कर्तव्यनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधुश्री सेन सान्याल सीटीओ पुनम प्रभा ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola