मोदी सरकार में हर वर्ग का हुआ है विकास : लक्ष्मण सिंह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 11:44 PM
भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने सोमवार को कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में जनसंपर्क किया.
गिरिडीह. भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने सोमवार को कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में जनसंपर्क किया. उन्होंने बिरनी प्रखंड के पेशम में 14 मई को आहूत पीएम की चुनावी जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हुआ है. मोदी सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर रखी हैं जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है. इस दौरान उनके साथ अनिल राय, उदय सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, श्रीकांत राय, लोकेश चौधरी, परमानंद यादव, रामू यादव, किशोर वर्णवाल, कृष्ण वर्मा, सुरेंद्र वर्णवाल, श्याम सिंह, सुनीता देवी, मंजू देवी, सावित्री देवी, रूपा देवी, विमला देवी, लुकनी देवी, सरिता ठाकुर, इंदु देवी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










