Giridih News :स्कूल छोड़ चुके बच्चों के पुन: नामांकन पर जोर

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :15 Apr 2026 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :स्कूल छोड़ चुके बच्चों के पुन: नामांकन पर जोर

Giridih News :स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत देवरी प्रखंड सभाकक्ष में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने की.

विज्ञापन

बैठक में स्कूल छोड़ चुके पांच वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकन करने, नामांकित बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने व आंगनबाड़ी केंद्र में पांच वर्ष तक के बच्चों का पहली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. इस दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोसे में 12 बच्चों का नामांकन करवाया गया. बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने कहा कि सरकारी स्कूलों ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्कूल रूआर के तहत जिन बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाया जा रहा है, उन बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए नियमित अंतराल पर समीक्षा करने की जरूरत है.

ये रहे उपस्थित

बैठक में सीओ श्यामलाल मांझी, जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, के अलावा राधेश्याम राणा, श्रद्धा कुमारी, उस्मान अंसारी, आकाश कुमार, राजीव बैठल रंजन, कैलाश राय, पवन सिंह, संजय कुमार, शिक्षक केदार यादव, राकेश कुमार, सुखदेव हाजरा, उमेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola