अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए बुजुर्ग की मौत

Updated:
विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह के समीप हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना गुरुवार की देर रात की है. मृतक बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह के मितलाल मिस्त्री (52) है.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह के समीप हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना गुरुवार की देर रात की है. मृतक बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह के मितलाल मिस्त्री (52) है. घटना के बाबत बताया जाता है कि जीटी रोड गोपालडीह के समीप सड़क पार कर रहा था. तभी एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मितलाल मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए डुमरी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु धनबाद ले गये. स्थिति बिगड़ते देख परिजन देर रात में उसे इलाज हेतु रांची ले जाया गये जहां शुक्रवार की दोपहर को इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतक बगोदर इलाके में रहकर कारपेंटर का काम करता था. कुलगो से ही काम कर अपना घर गोपालडीह लौट रहा था. तभी रात में सड़क पार करने के क्रम में चपेट में आ गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola