Giridih News :डीटीओ ने पकड़े 13 ओवरलोड वाहन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 10:25 PM

विज्ञापन

Giridih News :डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने जीटी रोड पर शनिवार को ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार ने किया. इस दौरान 13 भारी वाहनों को जब्त किया गया.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र से 10, निमियाघाट से दो तथा वाहन तथा मधुबन थाना क्षेत्र से एक ओवरलोड वाहन पकड़े गये. वाहनों के आवश्यक कागजात, परमिट और निर्धारित भार क्षमता की भी जांच की गयी. डीटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और इससे सड़कों को भारी नुकसान पहुंचता है.

सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना उद्देश्य : डीटीओ

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे परिवहन नियमों का पालन करें और निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें, ताकि दुर्घटनाओं और सड़क क्षति से बचा जा सके.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola