Giridih News :डीआरडीए निदेशक ने किया योजनाओं का निरीक्षण

Updated at : 19 Feb 2025 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :डीआरडीए निदेशक ने किया योजनाओं का निरीक्षण

Giridih News :डीआरडीए निदेशक रंथू महतो एवं आधार के डीपीओ सह मनरेगा प्रभारी पदाधिकारी अमित सिंह ने मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में मनरेगा तथा अबुआ आवास योजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

डीआरडीए निदेशक रंथू महतो एवं आधार के डीपीओ सह मनरेगा प्रभारी पदाधिकारी अमित सिंह ने मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में मनरेगा तथा अबुआ आवास योजनाओं का निरीक्षण किया. दासडीह व बरमसिया वन पंचायत में आम बागवानी, सिंचाई कूप, तालाब, अबुआ आवास का निरीक्षण किया. लाभुकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक के साथ बैठक की. डीआरडीए निदेशक ने बरसात के पूर्व स्वीकृत बिरसा सिंचाई कूप को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास प्लस के सर्वे में तेजी लाने को कहा. बैठक में बीडीओ निशांत अंजुम, बीपीओ मनोज मुर्मू, मनीषा टुडू, आवास योजना के समन्वयक पवन मंडल, सन्नी कुमार सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola