ePaper

दर्जनाधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Updated at : 05 May 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
दर्जनाधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

जपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में रविवार को सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेश सिन्हा ने किया.

विज्ञापन

गिरिडीह. भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में रविवार को सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेश सिन्हा ने किया. इस दौरान गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया पंचायत के शीतलपुर से दर्जनाधिक महिला, पुरुष एवं युवाओं ने भाजपा की नीति व सिद्धांत में विश्वास करते हुए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का पूर्व विधायक श्री शाहाबादी ने स्वागत किया. मौके पर श्री शाहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व उनके विकसित भारत के संकल्प और विकास कार्यों से अभिभूत होकर एवं भाजपा के नीति-सिद्धांत को अपनाते हुए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी दास के नेतृत्व में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने चुनाव के समय नये साथियों के आने से एनडीए गठबंधन के मजबूत होने की उम्मीद जतायी. साथ ही एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के पक्ष में समर्थन की अपील की जायेगी. सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से चौधरी दास, राजू दास, कौशल्या, गीता देवी, सुमित्रा देवी, रूपनारायण दास, बुलाकी दास, बासदेव दास, विजय दास, टुनटुन दास, चिंता देवी, गीता देवी, विजया देवी, बिछुआ देवी, सुमा देवी, गुजरी देवी, सरिता देवी, मीरा देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, कुंती देवी, निशा देवी, गुड़िया देवी, देवकी देवी शामिल हैं. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मनोज सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, प्रकाश दास, मनोज जोशी, इनोद साव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola