Giridih News :जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने की योजनाओं की समीक्षा

Updated at : 20 Feb 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने की योजनाओं की समीक्षा

Giridih News :जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की. इसमें समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें : स्नेह कश्यप

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की. इसमें समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सेविका/सहायिका चयन की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र आधारभूत संरचना, सेविका-सहायिका मानदेय व पोषाहार की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर एप पर इंट्री सहित अन्य क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. स्नेह कश्यप ने कहा कि विभाग की योजनाओं का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करें. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधा सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया. कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें. इसके अलावा उन्होंने 0-5 वर्ष तक के बच्चों की वजन व एमटीसी में भर्ती बच्चों की स्थिति, लाभार्थियों के आधार सत्यापन, लाभार्थियों के मोबाइल नंबर का सत्यापन, गृह भ्रमण, पोषाहार वितरण, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता व पोषण दिवस, समुदाय आधारित गतिविधि, लाभार्थियों का पंजीकरण की स्थिति, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने, गेस्टेशनल वेट गेन तथा पालना योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप के अनुसार पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभुकों में गर्भवती महिला, धात्री महिला, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों आदि की समीक्षा की गयी. इसमें लक्ष्य के विरुद्ध प्रविष्टि किये गये आवेदनों की समीक्षा की गयी. शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पोषन मिशन लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर

उन्होंने पोषण मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. बच्चों व महिलाओं के पोषण विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा बच्चों को सही समय पर सभी जरूरी टीका देने की बात कही. इस दौरान उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती किये गये बच्चों की जानकारी भी ली. परस्पर समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया. बैठक में सभी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी पर्यवेक्षिका, पोषण अभियान के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.संवाददाता आरिफ अंसारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola