देवघर पुलिस पहुंची देवरी, गायब युवती की तलाश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 11:54 PM
टोलाटांड़ गांव में चला छापेमारी अभियान
देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के टोलाटांड़ गांव में देवघर के पथरौल थाना पुलिस के द्वारा देवरी पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया जिसमें पथरौल इलाके के एक से गायब हुई एक लड़की की तलाश की जा रही है. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी. बताया कि पथरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों एक लड़की गायब हो गई थी जिसमें पीड़ित परिवार द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर वहां की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. इसमें संबंधित लोकेशन के आधार पर देवरी पुलिस के सहयोग से उसकी तलाशी के लिए खबर लिखे जाने तक टोलाटांड़ गांव में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. छापेमारी दल का नेतृत्व पथरौल के थाना प्रभारी दिलीप कुमार कर रहे थे.
दो बाइक की टक्कर में एक घायल : गिरिडीह.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी के समीप शुक्रवार साम क़रीब 6:30 बजे बराकर निवासी सौरव अंसारी का 33 वर्षीय पुत्र सड़क दुर्घटना में हुआ घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. गिरिडीह बाज़ार से सामान लेकर अपने घर बराकर जा रहा था. उसी दौरान बंदरकुप्पी के समीप तेज रफ़्तार से आ रही बाइक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी जिससे यह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ़स्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को ज़ब्त कर थाने ले गई. वहीं उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










