Giridih News: अधिकारी बोले- सितंबर का राशन सरकार ने नहीं दिया, आरटीआई से खुलासा- 7700 क्विंटल अनाज मिला

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: अधिकारी बोले- सितंबर का राशन सरकार ने नहीं दिया, आरटीआई से खुलासा- 7700 क्विंटल अनाज मिला

Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बीडीओ फणीश्वर रजवार को आवेदन देकर कार्डधारकों को पिछले साल का बकाया राशन दिलाने की मांग की है. अधिकारियों के अनुसार सरकार से सितंबर माह का राशन नहीं मिला है, जबकि एक आरटीआई के जवाब के अनुसार बिरनी में 7700 क्विंटल अनेज भेजा गया है.

विज्ञापन

भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि बिरनी प्रखंड के सभी डीलर, डोर स्टेप डिलीवरी संचालक, गोदाम सहायक प्रबधंक, प्रभारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी की मिलीभगत से राशन लैप्स होने का कारण बताकर बीते वर्ष सितंबर 2024 माह का राशन बिना दिए कार्डधारियों से अंगूठा लगवा अनाज का उठाव कर उसे बेच दिया है.

आवेदन में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव ने कहा है कि बीते वर्ष सितंबर का 7700 क्विंटल अनाज की कालाबजारी कर दी गयी. कहा है कि डीलरों ने कार्डधारियों को डरा धमकाकर कहा कि सितंबर का अंगूठा नहीं लगाओगे तो अनाज लैप्स हो जाएगा या फिर अगली बार राशन नहीं मिलेगा.

कहा कि डीलरों ने कार्डधारियों को तरह तरह की धमकी देकर इपोश मशीन में अंगूठा लगवा लिया और फिर अनाज का उठाव कर लिया. इसी का परिणाम है कि उस माह का अनाज अब तक कार्डधारियों को नहीं दि��ा गया और संबंधित अधिकारी अनाज का गबन कर गये. कहा कि कार्डधारियों को अविलंब बकाया राशन नही मिलेगा तो भाजपाइयों द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

अधिकारियों की कथनी और आरटीआई का जवाब नहीं खा रहा मेल

बता दें कि आपूर्ति पदाधिकारी व एजीएम का कहना है कि सितंबर का अनाज सरकार से प्राप्त ही नहीं हुआ है. मिलने पर वितरण किया जाएगा.

जबकि आरटीआई के जवाब के अनुसार सच्चाई यह है कि सरकार से बिरनी के जेएसएफसी गोदाम में अलग-अलग मालवाहक वाहनों से 7700 कि्वंटल अनाज प्राप्त हुआ है. इसमें सूचना अधिकार अधिनियम के तहत इसका खुलासा हुआ है. बावजूद कार्डधारियों का अंगूठा लेकर उन्हें अनाज नहीं दिया गया. यह मामला अब गरमा गया है.

बीडीओ ने दिया जांच कराने का आश्वासन

बीडीओ फणीश्वर रजवार ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसकी जांच की जाएगी. साथ ही वरीय पदाधिकारी को भी इसे लेकर लिखा जाएगा.

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष के अलावा भरकट्टा मंडल अध्यक्ष टूपलाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, भाजपा नेता लक्ष्मण दास, प्रकाश सिन्हा, प्रेमचंद कुशवाहा, किशुन राम, रामकृष्ण वर्मा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola