Giridih News :डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Updated at : 01 Feb 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Giridih News :डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इस दौरान जल जीवन मिशन, आपूर्ति विभाग, पीएमएमएसवाई व जलाशय मत्स्यजीवी, मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, कंबल वितरण, मनरेगा, आवास योजना, रूर्बन मिशन, जलछाजन, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व कोर्ट द्वारा वाद का निष्पादन, नामांतरण वाद निष्पादन आदि योजना के कार्य प्रगति का समीक्षा की गयी. डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए. योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये. विभिन्न कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से संपर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही. समीक्षा के क्रम में डीसी ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिया कि विकास कार्य प्रभावित न हो, योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभुको को लाभान्वित करने में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं एवं प्रगति सुनिश्चित करें. म्यूटेशन को लेकर सभी अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरूआ, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, सभी एसडीओ, बीडीओ-सीओ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola