Giridih News: टायर ब्लास्ट होने के बाद डिवाइडर से टकरा जल गया कंटेनर, 50 लाख की क्षति
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 23 Mar 2025 10:22 PM
Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर औरा के समीप रविवार की अलसुबह तीन बजे एक कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया. इससे गाड़ी की टंकी फट गयी और उसमें आग लग गयी. डीजल बहने के कारण आग फैल गयी और पास खड़े एक ब्रेकडाउन कंटेनर को अपनी चपेट में ले ली. इससे दूसरे कंटेनर का केबिन पूरी तरह जल गयी.
कंटेनर के चालक-खलासी ने कूदकर अपनी जान बचायी. बताया जाता है कि आइसक्रीम लदा कंटेनर बगोदर से डुमरी को ओर जा रहा था. जीटी रोड पर विनोद उच्च विद्यालय औरा के पास कंटेनर का चक्का ब्लास्ट कर गया. इससे वह डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर होते ही कंटेनर की टंकी फट गयी और उसमें आग लग गयी. आग लगते ही चालक व खलासी वाहन से कूद गये. उधर, सड़क पर डीजल के साथ-साथ आग फैलती चली गयी.
आग ने पीछे खड़े खाली शराब बोतल लदे कंटेनर को चपेट में ले लिया. कंटेनर में सो रहे चालक को जगाकर बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंची बगोदर पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी. एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची, तब तक आइसक्रीम लदा कंटेनर पूरी तरह जल चुका था. वहीं, दूसरे कंटेनर को जलने से बचा लिया गया. हालांकि केबिन और वाहन के आठ चक्के जल गये.10 घंटे बाधित रही जीटी रोड की एक लेन : प्रभारी थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि दोनों कंटेनर दिल्ली से कोलकाता जा रहे थे. इस घटना में लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद सड़क पर बिखरे आइसक्रीम बॉक्स और खाली बोतलों के मलबे को जेसीबी से साफ करवाया गया. इससे जीटी रोड की एक लेन दोपहर एक बजे तक बाधित रहा.
कंटेनर और कार की टक्कर में कोडरमा के वृद्ध की मौत
निमियाघाट थाना क्षेत्र के लाल बाजार के समीप कंटेनर और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. बताया जाता है कि कोडरमा के जयनगर निवासी 65 वर्षीय मो तालिब अपने साले के घर धनबाद के वासेपुर जा रहे थे. इसी क्रम में कार सवार ने आगे जा रहे कंटेनर में टक्कर मार दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










