Giridih News :कोयला चोरों ने की हाइवा चालक की पिटाई

Giridih News :सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस से हाइवा पर कोयला लोड कर क्रशर की ओर जा रहे चालक की पिटाई कोयला चोरों शुक्रवार की अलसुबह तीन बजे पिटाई कर दी. मारपीट की इस घटना में चालक मो वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में चल रहा है.
घटना के संबंध में घायल मो वसीम ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह लगभग तीन बजे वह माइंस से हाइवा में कोयला लोड कर बाद क्रशर की ओर जा रहा थे. रास्ते में एक दर्जन से अधिक कोयला चोओं ने वाहन को रोकने को कहा, लेकिन वह हाइवा लेकर सीधा क्रशर चला गया. क्रशर पहुंचते ही कुछ कोयला चोर वहां पहुंचे और केबिन से उतारकर पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान उसका गर्दन भी दबा दिया. किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचायी.
गश्ती दल के जाते ही वाहन रोकने का होता है प्रयास
वसीम के मुताबिक रात में जैसे ही पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग का गश्ती दल दूसरी तरफ चला जाता है, वैसे ही कोयला लदे वाहनों को रोकने की कोशिश कोयला चोर करने लगते हैं. इधर, मामले की सूचना मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो अलसुबह ही गश्ती दल को कोलियरी भेजा, लेकिन कोयला चोर भाग गये थे. वहीं सुबह में थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार पहुंचे और पीड़ित चालक से पूरे मामले की जानकारी हासिल की.
खंडीहा के रहने वाले हैं हमलावर
वसीम ने यह भी बताया कि जिन्होंने उनकी पिटाई की है, उन्हें वह वह पहचानता है. उसने उनका नाम भी बताया. पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हमलवारों की खोज में निकल लगी. सभी हमलावर खंडीहा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
जीएम व पीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे
इधर, घटना की सूचना मिलते ही महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर और परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. यहां पूरी घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस पदाधिकारी से बात की है. वहीं, सुरक्षा विभाग को कई निर्देश दिये. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
कोयलांचल क्षेत्र में बढ़ गया है कोयला चोरों का उत्पात
गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में कोयला चोरों का उत्पात बढ़ गया है. आये दिन कोयला चोरों द्वारा उत्पादन कार्य को प्रभावित कर कोयले की लूट की जाती है. इतना ही नहीं रेलवे रैक के लिए सीपी साइडिंग में जमा कोयले की भी चोरी की जाती है. कोयल चोरों द्वारा बाइक के सहारे धड़ल्ले से कोयला टपा रहे हैं. इससे एक ओर जहां सीसीएल को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कोयला तस्करों की चांदी कट रही है. अहम बात यह है कि कोयला चोरों के खिलाफ पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण इनका मनोबल काफी बढ़ गया है. स्थिति यहां तक पहुंच गयी है कि हाइवा से कोयला ले जा रहे चालक को निशाना बनाया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




