Giridih News :कोयला लदे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पंसस पति की मौत
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

गावां थाना क्षेत्र के बिरने में एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल की मौत हो गयी.
विज्ञापन
मृतक की पहचान बिरने पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी के पति इंद्रदेव यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि इंद्रदेव रामनवमी जुलूस में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान घटना हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है. घटना की सूचना मिलते ही गावां पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम
पंसस पति मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण रोड पर उतर और जाम कर विरोध जताने लगे. रोड जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. लोगों का कहना है कि वाहन के तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई है. मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा मिलना चाहिये. लोगों का कहना है कि गावां के रास्ते से प्रतिदिन अवैध रूप से दर्जनों की संख्या में कोयला लदे ट्रक बिहार व उत्तर प्रदेश के लिए भेजे जाते हैं. ट्रक काफी तेजी से गुजरते हैं. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










