Giridih News:आवासीय विद्यालय अजीडीह के बच्चों ने किया पौधरोपण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Giridih News:नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अजीडीह गिरिडीह में प्राकृतिक का संवर्धन व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया गया. बच्चों ने फलदार, छायादार व औषधी पौधे लगाये.
विज्ञापन
गिरिडीह.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अजीडीह गिरिडीह में प्राकृतिक का संवर्धन व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया गया. बच्चों ने फलदार, छायादार व औषधी पौधे लगाये. वर्तमान समय में पेड़-पौधे, घास-फूस, फल-फूल के सामान्य गुणों की जानकारी शिक्षा करने के साथ देने पर बल दिया गया. पर्यावरण के सबसे मजबूत अंग हरे-भरे वन का कोई ऐसा भाग नहीं जो उपयोगी ना हो, चाहे वह तिनका ही क्यों ना हो. आज के समय में पेड़ों को काटकर गगनचुंबी इमारतें बनायी जा रही हैं. नदियों के पानी का बहाव रोका जा रहा है. पेड़-पौधों की कटाई से पहाड़ों के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है. इसका बड़ा कारण बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जानकारी नहीं देना है. अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्रों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया. मौके पर वॉर्डन संजीत कुमार, नीलकंठ डॉ गौतम कुमार, दिनेश प्रसाद वर्मा, रवि कुमार, विनय, अंकिता आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










