Giridih News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत

Giridih News : प्रखंड अंतर्गत गुनियाथर ओपी क्षेत्र के धरपहरी निवासी हेमलु तुरी के 12 वर्षीय पुत्र प्रेम तुरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. प्रेम तुरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरपहरी में तीसरी कक्षा का छात्र था.

विज्ञापन

प्रेम बुधवार की शाम गिरिडीह से अपनी बहन के घर कारोडीह लौट रहा था. इसी क्रम में पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ गांव के पास वह टैक्टर की चपेट में आ गया. पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद गुरुवार शाम को प्रेम का शव धरपहरी पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना पर पंसस पूजा शर्मा, युवा नेता अजीत शर्मा, मुखिया के पति शब्दर अली, समाजसेवी भोला राय, नवलकिशोर राय, संदीप राय, विवेक राय, इमामन अंसारी, अजय राय आदि ने वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola