Giridih News :छत से गिरने से बच्चे की मौत

Updated at : 14 Feb 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :छत से गिरने से बच्चे की मौत

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के गावां रोड में एक बच्चे की छत से गिरने से मालदा निवासी सुरेश विश्वकर्मा के छह साल के बेटा आदित्य विश्वकर्मा की मौत हो गयी.

विज्ञापन

तिसरी थाना क्षेत्र के गावां रोड में एक बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गयी. इस हादसे में मालदा निवासी सुरेश विश्वकर्मा के छ साल का बेटा आदित्य विश्वकर्मा की मौत हो गई.सुरेश विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ तिसरी गावां रोड स्थित भोगताडीह निवासी पिंटू यादव के घर में किराये पर रहते हैं और तिसरी में ही एक गेराज में काम करते हैं. सुरेश विश्वकर्मा की दो बेटी और एक बेटा था. आदित्य के छत से गिरने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. जहां चिकित्सक देवव्रत ने उसके प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सादर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. गिरिडीह ले जाने के दौरान बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया और मुहल्ले में मातम छा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola