Giridih News: महिला अंचल कर्मी के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 11:36 PM
Giridih News: बगोदर पुलिस से सीसीटीवी कैमरे के आधार पर इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इधर घटना की सूचना बगोदर पुलिस को मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गयी है. बताया कि बाइक सवार उत्तर दिशा की ओर भाग निकला है.
बगोदर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में बाइक पर सवार दो युवकों ने अंचल कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत युवती प्रियंका कुमारी के साथ चैन स्नेचिंग की को अंजाम दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका बगोदर प्रखंड कार्यालय में अपना काम कर दो बजे अपने डेरा कृष्णानगर खाना खाने के लिए जा रही थीं. तभी महतो जांच घर के समीप पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो युवक उक्त युवती के पास पहुंचे और युवती के गले का सोने का चेन छीनने लगे. इस दौरान काफी देर तक युवती ने इसका विरोध भी किया और दोनों के बीच खींचातानी भी हुई. लेकिन अपराधी चेन छीनकर भागने में सफल रहे. पीड़िता ने बगोदर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. बगोदर पुलिस से सीसीटीवी कैमरे के आधार पर इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इधर घटना की सूचना बगोदर पुलिस को मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गयी है. बताया कि बाइक सवार उत्तर दिशा की ओर भाग निकला है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की गयी है. जल्द ही उचक्कों को पकड़ा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










