Giridih News :सीसीएल ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 165 लाभान्वित

Giridih News :सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुंडी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी ने निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इसमें 165 मरीजों का इलाज कर दवा दी गयी.
सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुंडी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी ने निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव, डॉ एसएस मेहरा व डॉ अनुराग ने किया. शिविर में लगभग 165 महिला, पुरुष व बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. डॉ मेहरा ने बताया कि सीसीएल गिरिडीह सीएसआर के तहत विभिन्न इलाकों में निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा रही है. कहा कि शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों की बीपी, सुगर आदि की निः शुल्क जांच की गयी. साथ ही उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श देते हुए दवा दी गयी. शिवनाथ साव ने कहा कि सीसीएल के शिविर से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होती है. उन्हें हर छोटी-बड़ी स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मिलतीहै. सीसीएल ने अभी तक महेशलुंडी पंचायत में तीन शिविर लगाये हैं, जिससे क्षेत्र के काफी लोग लाभान्वित हुए हैं. शिविर में एसपी आर्या, प्रतिमा, सुनीता, मो खुर्शीद, सुरेंद्र कुमार, सोनी कुमारी, रामशंकर शर्मा, उप मुखिया रमेश कुमार कंधवे, सुरेश मंडल, बासुदेव दास, राजेंद्र हजाम, जितेंद्र साव, ललन प्रसाद, सागर कुमार, राजू अंसारी आदि सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




