Giridih News :जीटी रोड पर पलटी कार, बिहार जा रहे दंपती घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड संतुरपी के समीप हुई कार दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गये. घटना सोमवार की देर शाम की है.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर से अटका की ओर जा रही एक कार जीटी रोड संतुरपी के समीप असंतुलन बिगड़ जाने से पलट गयी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना बगोदर पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे, और घायलों को इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेजा. वहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया. घायलों में संजीव झा और उनकी पत्नी मीना झा शामिल हैं. जो कि कार संख्या (जेएच 09 ए ई-1730) से बोकारो के चंद्रपुरा से अपने पैतृक घर बिहार जा रहे थे. तभी दिल्ली- कोलकाता नेशनल हाईवे पर संतुरपी के समीप असंतुलित होकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन