मवेशी लदा वाहन पलटा, व्यापारी समेत आठ मवेशियों की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
गावां थानांतर्गत पटना-डोरंडा पथ पर बेंड्रो ठाकुर पिंडा मोड़ से पहले एक मवेशी लदा वाहन पलट गया. घटना में मवेशी व्यापारी जयलाल राय (54) पिता गिरजन राय पश्चिम बंगाल के डी ब्लॉक धोबी घाट जिला बर्धवान निवासी की मौके पर ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
गावां.
गावां थानांतर्गत पटना-डोरंडा पथ पर बेंड्रो ठाकुर पिंडा मोड़ से पहले एक मवेशी लदा वाहन पलट गया. घटना में मवेशी व्यापारी जयलाल राय (54) पिता गिरजन राय पश्चिम बंगाल के डी ब्लॉक धोबी घाट जिला बर्धवान निवासी की मौके पर ही मौत हो गयी. इस दौरान दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार रात डेढ़ बजे की बतायी जा रही है.तेज रफ्तार के कारण वाहन पलटा : उक्त ट्रक बिहार से 14 गाय व 11 बछड़ों को लेकर दुर्गापुर जा रहा था. बेंड्रो ठाकुर पिंडा के पास टर्निंग पर तेज रफ्तार के कारण वाहन पलट गया. घटना में सभी मवेशी व मवेशी व्यापारी ट्रक के नीचे दब गये. मौके पर उपस्थित पंसस अकलेश यादव ने कहा कि घटना में वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल चालक को इलाज के लिए रात में ही बाहर ले जाया गया है. सूचना पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची व वाहन को जेसीबी से सीधा कर सभी दबे मवेशियों को बाहर निकाला. इस दौरान मवेशी व्यापारी जयलाल राय समेत आठ मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो मवेशी गंभीर थे.वाहन पुलिस के कब्जे में : घटनास्थल पर मवेशी चिकित्सक को बुलाकर घायल मवेशियों का इलाज करवाया गया. पोस्टमार्टम कर मृत मवेशियों को दफना दिया गया. गावां थाना पुलिस ने मृत व्यापारी के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी महेशचंद्र ने कहा कि घटना में मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










