बोरिंग वाहन पलटा, चालक समेत तीन घायल

खंभरा रोड में असंतुलित होकर बोरिंग गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी इससे वाहन चालक राजगंज के मनियाडीह निवासी शिव लाल मरांडी घायल हो गया. वहीं बोरिंग गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं.
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड खंभरा रोड में असंतुलित होकर बोरिंग गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी इससे वाहन चालक राजगंज के मनियाडीह निवासी शिव लाल मरांडी घायल हो गया. वहीं बोरिंग गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया की जय मां दुर्गे बोरिंग गाड़ी खंभरा की ओर जा रही थी. तभी बोरिंग गाड़ी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. वहीं सड़क पर पाइप बिखर गये. इधर घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना बगोदर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को बगोदर अस्पताल पहुंचाया. मौके पर सीताराम सिंह, खलेन्द्र दास, अवध सिंह, सुमित कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










