Giridih News :नागपुर से पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :नागपुर से पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड स्थित विवेकनगर के प्रवासी मजदूर लालेश्वर मिस्त्री (40) का शव रविवार को गांव पहुंचा. लालेश्वर की मौत नागपुर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

शव पहुंचने की सूचना मिलते ही विधायक नागेंद्र महतो विवेकनगर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों को हिम्मत बंधायी. वहीं, प्रवासी मजदूर के परिजनों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

हाइवा चलाता था लालेश्वर

बता दें कि लालेश्वर लंबे समय से नागपुर में रहकर हाइवा चलाता थ. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया है. मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष बॉर्डर, मुखिया तुलसी तलवार, राजू सिंह, सुखदेव राणा, गोल्डेन जायसवाल, सोनू सिंह, मंटू गुप्ता, विजय सोनी, कोलेश्वर मिस्त्री समेत अन्य मौजूद थे.

मुंबई में हुई सड़क दुर्घटना में धरगुल्ली के प्रवासी मजदूर की मौत

बगोदर थाना क्षेत्र के एक और प्रवासी मजदूर की मौत हादसे में हो गयी है. घटना रविवार की रात की है. जानकारी के अनुसार धरगुल्ली का पप्पू रवानी मुंबई में रहकर मजदूरी करता था. वह बाइक से कहीं जा रहा था.

वाहन ने पीछे से मारा धक्का

इसी दौरान एक वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. इसमें वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव को गांव भेजने की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola