Giridih News: प्रखंड कर्मियों को योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

Giridih News: प्रखंड़ में विभिन्न योजनाओं के कार्य में तेजी लाने और ब्लॉक में मिले लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने को लेकर मंगलवार को जमुआ के बीडीओ अमल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. बीडीओ ने पंचायतवार योजना की समीक्षा की.
साथ ही कार्य में शिथिलता बरतनेवाले पंचायत कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी. ऐसे कर्मियों को अपना टारगेट पूरा करने की हिदायत दी. निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जमुआ प्रखंड को 300 बिरसा मुंडा व आम बागवानी का लक्ष्य मिला है. सभी 42 पंचायतों को चार दिनों में अपना टारगेट पूरा करना होगा. इसमें अबुवा आवास की पंचायतवार समीक्षा की गयी. इसमें खराब परफॉर्मेंस वाले कर्मियों को फटकार लगायी गयी. वहीं सभी अबुवा आवास में मजदूरों का नित्य डिमांड करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा मजदूरी के भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को आपसी समन्वय से हल करने का निर्देश दिया गया. पीएम आवास योजना में पंचायतवार टारगेट, एमआईएस एंट्री, जियो टैग और ओंगोइंग योजनाओं की स्थिति की समीक्षा हुई. बीडीओ ने मनरेगा मजदूरों का 100 प्रतिशत भुगतान करने, एमआइएस में क्लॉज करने और सभी मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार देने का निर्देश दिया. पिछले दो-तीन वित्तीय वर्षों से लंबित योजनाओं को एमआईएस में बंद करने, रिजेक्टेड एफटीओ का आधार और बैंक खाता संशोधन कर पुनः एमआईएस में अपलोड करने, जॉब कार्ड जांच करने और सार्वजनिक योजनाओं में एमएमएस की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए. जिन योजनाओं में 75 प्रतिशत भुगतान हो चुका है, उन्हें जल्द एमआईएस में बंद करने को कहा गया. मौके पर बीपीओ गणेश वर्मा, लेखा सहायक उमेश कुमार, कनीय अभियंता हिमांशु शेखर सिंह, खुर्शीद अंसारी, उत्तम कुमार, मेहताब आलम, युधिष्ठिर मंडल, नरेश दास, रोजगार सेवक सुरेश वर्मा, याकूब अंसारी, मंजू कुमारी, संतोष मुर्मू, मुमताज अंसारी, जिल्लानी अंसारी, पप्पू कुमार, शमशेर अंसारी समेत रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




