Giridih News :रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे.. पर झूमे सब

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे..., होली आई रे कन्हाई, होली आई रे..., आदि गीतों से पूरा माहौल होलियाना हो गया है. हर जगह होली के गीत बज रहे हैं. जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें जमकर अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं. सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने शास्त्री नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

भाजपा का होली मिलन समारोह, संगठन महामंत्री समेत कार्यकर्ता-समर्थक हुए शामिल

रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे…, होली आई रे कन्हाई, होली आई रे…, आदि गीतों से पूरा माहौल होलियाना हो गया है. हर जगह होली के गीत बज रहे हैं. जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें जमकर अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं. सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने शास्त्री नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे आदि ने फीता काटकर किया. इसके बाद कर्मवीर सिंह ने ब्रज की होली के बारे में लोगों को बताया. उन्होंने होलिका दहन व होली के महत्व पर भी प्रकाश डाला. इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने होली के गीतों से समां बांध दिया. कलाकारों द्वारा पेश किए होली गीतों पर लोग खूब थिरके. इसके बाद भाजपाइयों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. लोगों ने पुआ पकवान का भी आनंद उठाया. पूरा कार्यक्रम भाजपा के सुरेश साव के द्वारा आयोजित किया गया था. श्री साव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इसको लेकर सबों में काफी उत्साह का माहौल है. मौके पर भाजपा नेता दिलीप वर्मा, महेंद्र वर्मा, अमर कुमार सिन्हा, नवीन सिन्हा, सुभाषचंद्र सिन्हा, मनोज संगई, दिनेश यादव, प्रो. विनीता कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, रंजन सिन्हा, कामेश्वर पासवान, अंजय यादव, विनय कुमार सिंह, राजेश जायसवाल, नागेश्वर दास, मनोज तुरी, राजेश कुमार, इनोद साव, प्रकाश दास, मनोज जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola