ePaper

Giridh News :भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

Updated at : 25 May 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Giridh News :भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

Giridh News :जिले के भाजपाइयों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी. मंडल स्तर व अपने-अपने आवास पर टीवी के माध्यम से मन की बात सुना गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों की अच्छी खासी संख्या रही. पीरटांड़ के कठवारा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए.

विज्ञापन

जिले के भाजपाइयों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी. मंडल स्तर व अपने-अपने आवास पर टीवी के माध्यम से मन की बात सुना गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों की अच्छी खासी संख्या रही. पीरटांड़ के कठवारा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. इस दौरान पीरटांड के विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिलास्तरीय नेता उपस्थित थे. मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया. साथ ही कहा कि देश हित में सारे लोग एकजुट हैं. इससे पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री मरांडी का स्वागत किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, विनय कुमार सिंह, नवीन सिन्हा, मनोज साहू, शरद भक्त, सिकंदर हेंब्रोम, अजय सिंह, पंचम सिंह, संतोष राणा, सुभाष कुमार, भोला वर्मा, पप्पू तिवारी, शंकर सिंह, उदय तिवारी, राहुल दुबे, जीतन तिवारी, मिहिर तिवारी, मिथलेश तिवारी आदि मौजूद थे.

जिला मुख्यालय में मौजूद रहे कई नेता-कार्यकर्ता

इधर, जिला मुख्यालय में भी भाजपा के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना. इस मौके पर भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला मंत्री रंजीत राय, शालिनी बैसखियार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिन्हा, अनूप सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, रंजन सिन्हा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज संगई, भाजपा अजामो के प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने भी अलग-अलग बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उक्त कार्यक्रम को सुना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola