Giridih News :कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर

Giridih News :बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर सोनबाद के पास रविवार की दोपहर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सुरक्षित पुलिस के हवाले कर दिया गया. कार चालक फरार हो गया. बताया जाता है कि सोनबाद निवासी सचिन तुरी बाइक से गिरिडीह से अपने घर लौट रहा था. गिरिडीह काॅलेज के पास विपरीत दिशा से जा रही कार (जेएच 15 ए जी 4483) ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी. इससे बाइक चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. ग्रामीणों ने कार को कब्जे में करते हुए बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी. घायल युवक की स्थिति चिंताजनक है.

कार-बाइक में टक्कर, दो युवक घायल

गिरिडीह. गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य सड़क पर शुक्रवार को कार व बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की ओर आ रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह कॉलेज के पास अचानक कार से टक्कर हो गयी. टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी पायी है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola