ePaper

बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता

Updated at : 03 May 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता

कोडरमा व गिरिडीह लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए शुक्रवार को एसडीओ श्रीकांत विसुप्ते के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च झंडा मैदान से मोहनपुर होते हुए फॉरेस्ट विभाग कार्यालय के समक्ष समाप्त हुआ.

विज्ञापन

जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल कर लोगों को किया गया मतदान करने के प्रति प्रेरित गिरिडीह. कोडरमा व गिरिडीह लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए शुक्रवार को एसडीओ श्रीकांत विसुप्ते के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. यह कैंडल मार्च झंडा मैदान से मोहनपुर होते हुए फॉरेस्ट विभाग कार्यालय के समक्ष समाप्त हुआ. कैंडल मार्च में युवा मतदाताओं, वृद्ध मतदाता के साथ-साथ महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की. कैंडल मार्च में चल रहे लोग नारा लगाते चल रहे थे. बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता. चांद पर चंद्रयान, धरती पर मतदान, लोकतंत्र हमसे वोट करें गर्व से, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र का यह आधार – वोट न जाए कोई बेकार, इस बार दिन भर मतदान, आपका मतदान लोकतंत्र की जान, जैसे नारा बरबस लोगों को आकर्षित कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola