Giridih News: बरही विधायक ने विधानसभा में उठाया नवोदय विद्यालय में छात्र की आत्महत्या का मामला
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 25 Mar 2025 11:40 PM
Giridih News: जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय के छात्र रामकुमार यादव की आत्महत्या मामला मंगलवार को एक बार फिर से उठाया गया.
बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शून्यकाल के दौरान विधानसभा में इस मामले को उठाते हुए दोषियों पर अविलंब कानूनी कार्रवाई करने और परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले का उद्वेदन करने और दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने व परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग झारखंड सरकार से की. बरही विधायक ने कहा कि पिछले महीने 6 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय के परिसर में ग्यारहवीं के छात्र रामकुमार यादव का शव संदिग्ध परिस्थिति पाया गया था. इसके बाद परिजनों और गिरिडीह के लोगों ने जमकर बवाल काटा था. जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव और राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आग्रह पर बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने शून्य काल के दौरान विधानसभा में मामला उठाया. जिसके लिए जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, यादव महासभा के अध्यक्ष धनेश्वर यादव, अधिवक्ता कामेश्वर यादव, सरजू यादव, राजेश यादव, राजेंद्र यादव, शिवशंकर यादव सहित गिरिडीह के न्यायपसंद लोगों ने बरही विधायक मनोज कुमार यादव को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










