ePaper

बगोदर विधानसभा सीट पर भाकपा माले का दबदबा, 3 बार विधायक बने विनोद सिंह

Updated at : 01 Nov 2024 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
bagodar vidhan sabha jharkhand assembly election

Bagodar Vidhan Sabha: झारखंड में अब तक 4 बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं. इसमें बगोदर विधानसभा सीट पर अब तक 3 बार भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह जीते हैं.

विज्ञापन

Bagodar Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election|बगोदर विधानसभा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में एक है. यह सामान्य श्रेणी की सीट है. गिरिडीह जिले में स्थित बगोदर विधानसभा कोडरमा संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में एक है. इस विधानसभा सीट पर इस बार 3,86,603 मतदाता हैं. इसमें 1,97,227 पुरुष, 1,89,375 महिला और 1 थर्ड जेंडर वोटर हैं, जो झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान करेंगे.

महेंद्र सिंह की हत्या के बाद 3 बार विधायक बने विनोद कुमार सिंह

बगोदर निर्वाचन क्षेत्र में विनोद कुमार सिंह अपने पिता महेंद्र सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. वर्ष 2005, वर्ष 2009 और वर्ष 2019 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की. भाकपा माले के चर्चित नेता महेंद्र सिंह की वर्ष 2005 में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. उनकी हत्या के बाद विनोद सिंह ने पहली बार वर्ष 2005 में विधानसभा का चुनाव लड़ा. वह जीते भी. वर्ष 2009 में लगातार दूसरी बार बगोदर से जीत दर्ज की. वर्ष 2014 के चुनाव में उनको भाजपा के नागेंद्र महतो से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, वर्ष 2019 में उन्होंने वापसी की और फिर से बगोदर के विधायक निर्वाचित हुए.

2019 में विनोद सिंह ने बीजेपी के नागेंद्र महतो को हराया

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बगोदर विधानसभा सीट से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह ने अपने 12 प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर दिया था. उनको 98,201 (46.15 प्रतिशत) वोट मिले थे. दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नागेंद्र महतो को 83,656 (39.31 प्रतिशत) वोट मिले थे. वर्ष 2019 के चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3,20,283 मतदाता थे. इनमें से 2,12,795 यानी 66.44 प्रतिशत ने मतदान किया था.

2014 में भाजपा के नागेंद्र महतो ने विनोद कुमार सिंह को हराया

झारखंड में वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में मोदी की लहर चल रही थी. तब भाजपा के नागेंद्र महतो ने बगोदर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह को पराजित कर दिया था. विनोद सिंह ने वर्ष 2005 और वर्ष 2009 में लगातार 2 बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी. नागेंद्र महतो को 74,898 (38.97 प्रतिशत) वोट मिले थे. CPI (ML)(L) के विनोद कुमार सिंह को 70559 (36.72%) वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. इस चुनावी वर्ष में मतदाताओं की कुल संख्या 288070 थी. जिसमें से 192177 (66.71%) मतदाताओं ने वोट डाले.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

2009 में भाकपा माले के विनोद सिंह लगातार दूसरी बार जीते

वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बगोदर विधानसभा से पर भाकपा माले लिबरेशन के विनोद कुमार सिंह लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे. तब इस सीट पर कुल 2,49,264 मतदाता थे, जिसमें 1,48,923 यानी 59.75 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. विनोद कुमार सिंह को 54,436 (36.55 प्रतिशथ) वोट मिले थे. नागेंद्र महतो दूसरे नंबर पर रहे थे. उनको 47,718 (32.04 प्रतिशथ) वोट मिले थे.

2005 में पहली बार चुनाव के मैदान में उतरे विनोद कुमार सिंह

बगोदर निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ा था. उनके पिता महेंद्र सिंह की हत्या के बाद उन्हें चुनाव लड़ना पड़ा था. 68,752 वोट पाकर वह विजेता बनकर उभरे थे. उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) के उम्मीदवार नागेंद्र महतो को 44,272 वोट मिले थे. तब बगोदर विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी. इस सीट पर कुल 2,40,882 वोटर थे. इसमें 1,43,297 यानी 59.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

बगोदर के अब तक के विधायक

चुनाव का वर्षनिर्वाचित विधायकपार्टी का नाम
1972के बसंत नारायण सिंहबीजेएस
1977गौतम सागर राणाजनता पार्टी
1980खरगधारी नारायण सिंहनिर्दलीय
1985गौतम सागर राणालोक दल
1990महेंद्र प्रसाद सिंहआईपीएफ
1995महेंद्र प्रसाद सिंहभाकपा माले
2000महेंद्र प्रसाद सिंहभाकपा माले
2005विनोद कुमार सिंहभाकपा माले
2009विनोद कुमार सिंहभाकपा माले
2014नागेंद्र महतोभाजपा
2019विनोद कुमार सिंहभाकपा माले

Also Read

20 गांवों के लोग नहीं देंगे वोट, कहा- चुनाव में बूथ एजेंट बनने वालों के परिवार का कर देंगे दाना-पानी बंद

मीर और कमलेश के झारखंड आने से पहले गढ़वा में कांग्रेस को तगड़ा झटका, 31 लोगों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

विधायक बनने का जुनून : हर बार खेत बेचकर चुनाव लड़ता है एतवा उरांव, हो जाती है जमानत जब्त

झारखंड चुनाव में डमी प्रत्याशियों की खैर नहीं, एसडीओ ने जारी किए सख्त निर्देश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola