Giridih News: बाबूलाल मरांडी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 12:47 AM
Giridih News: पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में बीडीओ मनीष कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जन समस्याओं को लेकर बैठक की.
पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में बीडीओ मनीष कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जन समस्याओं को लेकर बैठक की. उन्होंने तिसरी के बीडीओ को नसीहत देते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय की साफ-सफाई पर ध्यान देने तथा विधायक कक्ष को भी साफ सुथरा रखने की जरूरत है. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं लेकर भी बीडीओ के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की. कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को हर हाल में फौरन निदान करने की आवश्यकता है. किसी भी व्यक्ति का काम नहीं अटके, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. विधायक कक्ष की गंदगी देखकर मरांडी भड़क उठे. उन्होंने कहा कि अब जब भी वह आएंगे, तो विधायक कक्ष पूरी तरफ से साफ रहना चाहिए. इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के जर्जर भवन और वन विश्रामगर का भी मुआयना किया. वन विश्रामगर को देखकर बाबूलाल मरांडी भावुक हो उठे. मौके पर बीडीओ, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, जिला मंत्री मनोज यादव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, उदय साव, गोपी रविदास, मो इलियास, कपिल यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










