कांवरियों से भरा ऑटो पलटा, छह घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2024 11:52 PM

विज्ञापन

देवघर बाबा मंदिर से जलार्पण कर तेलोनारी पंचायत के चरघरा गांव लौट रहे कांवरियों से भरा ऑटो चपुआडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे ऑटो पर सवार आधा दर्जन कांवरिये घायल हो गये.

विज्ञापन

देवघर बाबा मंदिर से जलार्पण कर तेलोनारी पंचायत के चरघरा गांव लौट रहे कांवरियों से भरा ऑटो चपुआडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे ऑटो पर सवार आधा दर्जन कांवरिये घायल हो गये. चरघरा गांव के धीरेन्द्र कुमार, मितन वर्मा व कंचन देवी के अलावा तीन अन्य शामिल हैं. सभी को ऑटो से ही बेंगाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां कंचन देवी को रेफर कर दिया. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर 10 कावंरिये ऑटो से सवार होकर देवघर से अपने घर लौट रहे थे. चपुआडीह के पास एक बकरी को बचाने के क्रम में चालक के नियंत्रण खोने से ऑटो पलट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola