ePaper

बालक वर्ग में अथमलगोला व बालिका वर्ग में बाढ़ ने जीता खिताब

Updated at : 22 Jun 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
बालक वर्ग में अथमलगोला व बालिका वर्ग में बाढ़ ने जीता खिताब

शहरी क्षेत्र के सर्कस मैदान मिनी स्टेडियम में शुक्रवार की रात अंतरराज्यीय स्तरीय नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का योजना युवा कबड्डी अकादमी ने किया.

विज्ञापन

बालक वर्ग में अथमलगोला व बालिका वर्ग में बाढ़ ने की जीता खिताब

नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

22 गिरिडीह – 8. विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि

गिरिडीह. शहरी क्षेत्र के सर्कस मैदान मिनी स्टेडियम में शुक्रवार की रात अंतरराज्यीय स्तरीय नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का योजना युवा कबड्डी अकादमी ने किया. प्रतियोगिता में बंगाल, झारखंड और बिहार के बालक-बालिका वर्ग में कुल 20 टीम ने भाग लिया. उद्घाटन के मौके पर अतिथि आजसू के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, झामुमो के नुरुल होदा, कवि राज थे. उद्घाटन मैच बिहार के बाढ़ व भागलपुर की टीम के बीच खेला गया. टूर्नामेंट पूरी रात चला. इसमें खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. शनिवार की सुबह आठ बजे बालक वर्ग का फाइनल बिहार के बड़हिया व अथमलगोला के बीच खेला गया. इसमें अथमलगोला की टीम ने विजयी रही. बालिका वर्ग में बाढ़ की टीम ने गिरिडीह को हराकर खिताब जीता. विजेजा टीम को मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, माले नेता राजेश सिन्हा, जिला साउंड एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी यादव, राकेश सिंह आदि ने पुरस्कृत किया. सफल आयोजन में संजय यादव, सूरज तिवारी, शुभम यादव, विवेक रंजन, अमन कुमार, अक्षय आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola