Giridih News :सीओ ने किया दवा दुकान का औचक निरीक्षण
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :जमुआ के सीओ नरेश कुमार वर्मा गुरुवार की दोपहर जमुआ-द्वारपहरी मुख्य सड़क पर स्थित नीलम फार्मा नामक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया.
विज्ञापन
जब सीओ पहुंचे, उस समय दुकान बंद थी और दुकानदार बाहर खड़ा था. सीओ ने दुकान खुलवायी और डीसी के निर्देश के आलोक में जांच की. दवा से संबंधित दस्तावेजों की जांच की. दुकानदार को डी फार्मा से संबंधित सभी दस्तावेज जमा करने की हिदायत दी. सीओ ने कहा कि प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर की गयी. कई बिंदुओं पर जांच की गयी. कहा कि वे जांच प्रतिवेदन डीसी को सौंपेगे. सीओ ने कहा कि क्षेत्र की अवैध गतिविधियों और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह छापेमारी की गयी. इस कार्रवाई से इलाके के दवा विक्रेताओं और व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन