युवक पर हमला करने मामले में आरोपी गिरफ्तार, घर में हमला करने का आरोप
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
गिरिडीह के पचंबा में घर में घुसकर युवक पर डंडे और अस्तुरा से हमला करने वाले आरोपी साजिद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र के छह नंबर पेसराबहियार में घर में घुसकर युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोरबाद निवासी 19 वर्षीय साजिद अंसारी के रूप में हुई है.
घटना आठ सितंबर की रात करीब दो बजे की बतायी गयी है. इस संबंध में सोनू कुमार ने पचंबा थाना में आवेदन देकर साजिद अंसारी के खिलाफ शिकायत की थी. सोनू के अनुसार, साजिद उसके घर की चहारदीवारी पार कर अंदर घुस गया था.
पूछताछ करने पर युवक पर किया हमला
सोनू ने पुलिस को बताया कि आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया और आरोपी से अंदर घुसने का कारण पूछा. आरोप है कि इसी दौरान साजिद ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके माथे पर चोट आयी.
ये भी पढ़ें: गांडेय में महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े डकैती, छह अपराधियों ने घर में घुसकर लूटे जेवर और रुपये
सोनू का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और अस्तुरा से भी हमला करने का प्रयास किया. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला.
पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल
घटना की सूचना मिलने पर पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. घायल सोनू का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए