गांडेय में महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े डकैती, छह अपराधियों ने घर में घुसकर लूटे जेवर और रुपये

Updated:
विज्ञापन

घटना की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गांडेय के पंचनटांड़ गांव में छह अपराधियों ने महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

गांडेय. अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ गांव में बुधवार को एक महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े डकैती का मामला सामने आया है. दो बाइक से पहुंचे छह अपराधियों ने एतवारी मंडल के घर में घुसकर उनकी पत्नी रीता देवी को बंधक बना लिया. इसके बाद घर से सोने के दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और करीब पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गये.

विज्ञापन

अपराधियों के जाने के बाद पीड़िता किसी तरह घर से बाहर निकली. उसे बंधा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कराया. घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान दल-बल के साथ गांव पहुंचे और जांच शुरू की.

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पीड़िता समेत आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है.

पशु द्वारा फसल नुकसान का बहाना बनाकर खुलवाया दरवाजा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पति मुंबई में काम करते हैं, जबकि उनका एक बच्चा धनबाद में पढ़ाई करता है. रात में उनकी सास सोने के लिए घर आती हैं.

ये भी पढ़ें: बगोदर में 2 किमी नहर रोड की बदहाली से परेशानी, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किल

रीता देवी के अनुसार, घटना के दौरान पहले दो युवक घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर कहा कि उनके पशु ने सगरभंगा में फसल को नुकसान पहुंचाया है. इसी बात पर उन्होंने दरवाजा खोला. दरवाजा खुलते ही पीछे खड़े चार अन्य लोग भी घर में घुस गये. इसके बाद अपराधियों ने उन्हें बंधक बना लिया और घर में लूटपाट कर फरार हो गये.

एसडीपीओ और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की सूचना पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच की.

एसडीपीओ ने पीड़िता से भी पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध सुरागों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola