बगोदर में 2 किमी नहर रोड की बदहाली से परेशानी, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र-छात्राएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगोदर के अलपीटो से हेठली बोदरा जाने वाली नहर रोड की स्थिति नारकीय है. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत के लिए कोनार नहर विभाग के अभियंता को ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अलपीटो से हेठली बोदरा गांव को जोड़ने वाली नहर रोड की हालत बरसात में बेहद खराब हो गयी है. सड़क पूरी तरह कच्ची होने के कारण बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और फिसलन हो जाती है. ऐसे में इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. स्कूली छात्र-छात्राओं समेत ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

यह सड़क बगोदर-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग के अलपीटो से हेठली बोदरा गांव तक जाती है. करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क नहर के ऊपर से होकर गुजरती है. ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक यहां न पीसीसी सड़क बनी है और न ही कालीकरण किया गया है.

बारिश में पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

बरसात के दिनों में नहर रोड की स्थिति और खराब हो जाती है. सड़क पर कीचड़ जमा होने से बाइक और चार पहिया वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है. कई जगह पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीणों ने निकाला प्रतिवाद मार्च

स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है. बारिश के दौरान उन्हें कीचड़ से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है. इससे बच्चों को काफी परेशानी होती है.

सड़क खराब होने से रोजाना बढ़ जाती है दूरी

हेठली बोदरा गांव के लोगों के लिए यह सड़क रोजमर्रा के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है. ग्रामीणों के अनुसार, यदि नहर रोड का इस्तेमाल नहीं किया जाए तो करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है. ऐसे में खराब होने के बावजूद लोग इसी सड़क का उपयोग करने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की तत्काल मरम्मत होने से गांव के लोगों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी राहत मिलेगी.

कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, निरीक्षण का आश्वासन

सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कोनार नहर सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बगोदर की बाई शाखा के तटबंध हेठली बोदरा से एनएच-522 तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गयी है. कार्यपालक अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी दिन स्थल निरीक्षण कराने की बात कही.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह साइबर थाना का SI 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, धनबाद ACB ने की कार्रवाई

गांव के शैलेंद्र पाठक ने कहा कि सड़क की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारीबाग डीसी और कोनार नहर के वरीय अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया जाएगा. ग्रामीणों ने नहर रोड की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola