गावां के बादीडीह उर्दू स्कूल का भवन जर्जर, जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे करीब 100 बच्चे
जर्जर कमरे की शिकायत करने स्कूल पहुंचे अभिभावक व अन्य लोग
गावां के प्राथमिक विद्यालय बादीडीह उर्दू की हालत बेहद खस्ता है. जर्जर भवन में बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.
गावां. गावां प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बादीडीह उर्दू का संचालन जर्जर भवन में किया जा रहा है. विद्यालय के सभी कमरे और बरामदा काफी खराब स्थिति में हैं. फर्श जगह-जगह से उखड़ चुका है, जबकि छत की ढलाई भी टूटकर नीचे गिरती रहती है. भवन की दीवारों में कई स्थानों पर दरारें पड़ गयी हैं. ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले करीब 100 बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है.
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे
विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को जर्जर भवन के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि भवन की स्थिति लंबे समय से खराब है. विद्यालय की मरम्मत को लेकर पूर्व में विभाग को आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है.

अभिभावकों का कहना है कि छत से ढलाई टूटकर गिरने और दीवारों में दरार होने के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में भी चिंता बनी रहती है. ग्रामीणों ने विद्यालय भवन की जल्द मरम्मत या आवश्यकतानुसार नए भवन की व्यवस्था कराने की मांग की है.
माले सचिव ने आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों की शिकायत पर माले के प्रखंड सचिव बुधवार को विद्यालय पहुंचे. उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से बातचीत कर विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली.
ये भी पढ़ें: तिसरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के अपहरण-हत्या का खुलासा, चार गिरफ्तार; प्रोजेक्ट मैनेजर पर साजिश का आरोप
उन्होंने कहा कि विद्यालय की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके बाद भी यदि ठोस पहल नहीं की गयी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जनांदोलन किया जाएगा.
मौके पर महेंद्र यादव, मधुसूदन महतो, मो जैनुल, मो मंसूर, मन्नान अंसारी, मो जैनुल उद्दीन, मो सरफराज, मो मकसूद आलम, मो नईम, मो असलम, रेहाना खातून, हसीना खातून, रुकसाना खातून, अशोक यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए