ePaper

Giridih News :जल्द शुरू होगा गिरिडीह ओपेनकास्ट से कोयला उत्पादन, टेंडर फाइनल

Updated at : 05 Mar 2026 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जल्द शुरू होगा गिरिडीह ओपेनकास्ट से कोयला उत्पादन, टेंडर फाइनल

Giridih News :सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत गिरिडीह ओपेनकास्ट के चालू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. गिरिडीह ओपेनकास्ट अब आउटसोर्सिंग मोड में संचालित होगी. इसके लिए कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर नाम आउटसोर्सिंग को ओसीपी संचालित करने का टेंडर हासिल हो गया है.

विज्ञापन

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत गिरिडीह ओपेनकास्ट के चालू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. गिरिडीह ओपेनकास्ट अब आउटसोर्सिंग मोड में संचालित होगी. इसके लिए कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर नाम आउटसोर्सिंग को ओसीपी संचालित करने का टेंडर हासिल हो गया है. अब पूरी उम्मीद है कि मार्च माह में ही ओपेनकास्ट परियोजना शुरू हो जायेगा. शुरुआती दौर में ओबी हटाने का कार्य प्रारंभ होगा. इसके बाद कोयला का उत्पादन शुरू होगा. इसको लेकर सीसीएल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. सीसीएल प्रबंधन ने कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से जल्द से जल्द मशीनों की उपलब्धता के साथ ओबी निकासी कार्य प्रारंभ करने की बात कही है. इसको लेकर ओसीपी से जुड़े कामगारों व असंगठित मजदूरों में खुशी है. बता दें कि काफी जद्दोजहद के बाद गिरिडीह ओपेनकास्ट परियोजना को इंवायरमेंटल क्लियरेंस, सीटीई एवं कंसर्न टू ऑपरेट (सीटीओ) मिला है. गत दिसंबर माह में सीटीओ मिलने के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी की निविदा मामला क्लियर नहीं होने के कारण इसके चालू होने का मामला अटका हुआ था. अब जबकि इसके संचालन को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी तय हो चुकी है तो इसके चालू होने का बेसब्री से इंतजार किया जाने लगा है.

जनवरी 2022 से ठप है कोयला का उत्पादन

गिरिडीह ओपेनकास्ट से कोयला का उत्पादन जनवरी 2022 से बंद है. ओसीपी से उत्पादन शुरू करने में वन विभाग के साथ काफी दिनों तक सीसीएल का जमीन विवाद का मामला चला. हालांकि, काफी मशक्कत के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के प्रयास से जमीन विवाद सुलझा. इसके बाद ओसीपी को इंवायरमेंटल क्लियरेंस और फिर सीटीई मिला. दिसंबर 2025 को ओसीपी को झारखंड स्टेट पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड से सीटीओ प्राप्त हुआ, जो 31 दिसंबर 2026 तक मान्य होगा. इंवायरमेंटल क्लियरेंस के अनुरूप यह परियोजना सालाना सात लाख तक कोयला का उत्पादन कर सकती है.सुरक्षा व्यवस्था को करना होगा दुरुस्त : गिरिडीह ओपेनकास्ट परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा सवाल उठता रहा है. चूंकि यहां पर अक्सर कोयला व लोहा चोरों उत्पात मचाते हैं. वर्ष 2022 से पहले कई बार अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था. कोयला चोरी रोकना सबसे बड़ी चुनौती होगी. माइंस के अंदर प्रवेश कर कोयला चोरी की जाती है. अवैध खनन के कारण भी दुर्घटना हो चुकू है. वर्तमान में भी ओपेनकास्ट के आसपास कई खंतों का संचालन हो रहा है. ऐसी स्थिति में गिरिडीह ओपेनकास्ट परियोजना के चालू होने के बाद सुरक्षा का बेहतर इंतजाम करना होगा.

मार्च माह में ही चालू हो जायेगी ओसीपी : महाप्रबंधक

सीसीएल गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर ने कहा कि गिरिडीह ओपेनकास्ट परियोजना इसी माह में चालू हो जायेगी. ओसीपी आउटसोर्सिंग मोड में संचालित होगी. इसके संचालन की जिम्मेदारी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी को मिली है. कंपनी के साथ सीसीएल का चार वर्ष का एग्रीमेंट हुआ है. कंपनी को जल्द से जल्द मशीनों को लाने और कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया. ओबी हटाने के बाद कोयला उत्पादन शुरू होगा. यहां पर सीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी कार्यरत रहेंगे. उत्पादन कार्य की निगरानी सीसीएल करेगी. श्री राठौर ने कहा कि ओसीपी के चालू होने से क्षेत्र में रौनक व खुशहाली आयेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola