Giridih News :बाइक पकड़ने पर पब्लिक-पुलिस में विवाद, हंगामा, हल्का लाठीचार्ज

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गद्दी मोहल्ला के लोगों ने नगर थाना की पुलिस पर बिना मतलब के लाठी चार्ज कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

इनमें से दो को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आयी हैं. घायलों में समिता देवी, तुलसी देवी, विष्णु हाड़ी, अजय हाड़ी, गोपाल हाड़ी, रणजीत हाड़ी और छोटू हाड़ी शामिल हैं. वहीं पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं.

बेवजह उनके ऊपर लाठी चार्ज का आरोप

लोगों का आरोप है की पुलिस ने बेवजह उनके ऊपर लाठी चार्ज कर दिया. घटना के संबंध में घायल समिता देवी ने बताया कि उन्होंने अपने मोहल्ले के दो युवकों को कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए बाजार भेजा था, लेकिन बाइक की तेज आवाज के कारण पुलिस उन्हें पकड़कर थाना ले आई. बाद में वह मोहल्ले के लोगों के साथ उन्हें छुड़ाने के लिए थाना पहुंची तो नगर थाना पुलिस ने दोनों को छोड़ने से इनकार कर दिया. इसी बीच उनके ही मोहल्ले के एक युवक ने कुछ उल्टा सीधा बोल दिया. उन्होंने इस संबंध में गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

थाना में हंगामा और पथराव के बाद पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग : थाना प्रभारी

गद्दी मोहल्ला में हुई घटना को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तेज आवाज करने वाली एक मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक को पकड़ा था. बाइक पर सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए वाहन समेत नगर थाना लाया गया था. उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद संबंधित युवकों के मोहल्ले के कई लोग नगर थाना पहुंच गए और दोनों को छोड़ने की मांग करने लगे. इस दौरान कुछ लोगों ने थाना परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया. स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई. कहा कि हंगामे के दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें आईआरबी के जवान रणजीत कुमार और आर्म्स गार्ड के जवान दीपक कुमार घायल हो गए. दोनों जवानों को चोट लगने के बाद उनका उपचार कराया गया. उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola