ePaper

कौन है भारत की नई क्रिकेट संसेशन, इनके सामने बॉलीवुड की हीरोइन भी पानी भरेंगी

Updated at : 06 Mar 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Sayali satghare Bowling in IND W vs AUS W Test

सयाली सतघरे ने जॉर्जिया वॉल को किया बोल्ड

Sayali satghare Bowled Georgia Voll: पर्थ के विमेंस पिंक बाल टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने अपनी घातक स्विंग से सबको हैरान कर दिया. सयाली ने अपनी इन-स्विंगर पर आस्ट्रेलियाई ओपनर जार्जिया वाल को बेहतरीन तरीके से बोल्ड किया. 198 रन बनाने के बाद भी भारतीय टीम मैच में पूरी तरह हावी है.

विज्ञापन

Sayali satghare Bowled Georgia Voll: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों (IND W vs AUS W) के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज सयाली सतघरे (Sayali Satghare) पूरी तरह छा गईं. अपने करियर का पहला टेस्ट खेल रही सयाली ने अपनी जादुई स्विंग से पर्थ की पिच पर कमाल कर दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जॉर्जिया वॉल (Georgia Voll) को एक ऐसी गेंद पर बोल्ड किया जिसे देखकर सब हैरान रह गए. इस घातक गेंदबाजी के दम पर पहले दिन भारतीय टीम मैच में हावी नजर आ रही है.

सयाली की गेंद पर बोल्ड हुई वॉल

भारत की पहली पारी 198 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. सयाली सतघरे ने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर अपना कमाल दिखाया. उन्होंने ओपनर जॉर्जिया वॉल को एक बेहतरीन इन-स्विंगर गेंद डाली. बल्लेबाज के पास इस तेज गेंद का कोई जवाब नहीं था. गेंद सीधे बल्ले और पैड के बीच के फासले को पार करते हुए लेग स्टंप से जा टकराई. इस तरह सयाली ने ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट सिर्फ 2 रन के स्कोर पर ही गिरा दिया.

कप्तान हीली और पेरी भी परेशान 

जॉर्जिया वॉल को आउट करने के बाद सयाली सतघरे का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया. इसके बाद क्रीज पर आईं दुनिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी को भी उन्होंने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से काफी परेशान किया. पेरी ने एक फुल टॉस गेंद का फायदा उठाकर चौका जरूर लगाया, लेकिन सयाली की गेंदों ने उन पर लगातार दबाव बनाए रखा. इसके बाद इस युवा गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को भी पवेलियन भेज दिया. सयाली की एक बाहर जाती गेंद पर हीली ने ड्राइव लगाने की गलती की और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार कैच लपक लिया. हीली केवल 13 रन बना सकीं.

जेमिमा की फिफ्टी से स्कोर 198 रन पहुंचा

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. स्मृति मंधाना महज 4 रन बनाकर आउट हो गईं. प्रतीका रावल ने 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाए लेकिन वह एनाबेल सदरलैंड का शिकार बन गईं. ओपनर शेफाली वर्मा भी 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. टीम के लिए सबसे ज्यादा 52 रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए. उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया और 7 चौके लगाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19, दीप्ति शर्मा ने 7, विकेटकीपर ऋचा घोष ने 11, स्नेह राणा ने 5 और क्रांति गौड ने 1 रन बनाया. अंत में काश्वी गौतम ने 54 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए.

सदरलैंड ने झटके चार विकेट 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 17 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा लूसी हैमिल्टन ने भी 31 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए. डार्सी ब्राउन ने दो विकेट झटके. एश्ले गार्डनर ने ऋचा घोष का विकेट अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भारत को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया, लेकिन सयाली की घातक गेंदबाजी ने भारत को मैच में मजबूत स्थिति में ला दिया है.

ये भी पढ़ें-

मिल गया प्रूफ, T20WC के बीच धोनी-साक्षी का ये वीडियो मचा रहा बवाल

कौन है वो लड़की, भारत के जीतते ही हो गई वायरल; क्या है संजू सैमसन से कनेक्‍शन

संजू असली मैच विनर, जीत के बाद रवि शास्त्री ने सैमसन की तारीफ की

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola