Giridih News :नशा के खिलाफ महिलाओं ने निकाला लाठी मार्च
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के जरमुन्ने गांव में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को ग्रामीण महिलाओं ने लाठी-डंडे के साथ गांव में विरोध मार्च निकाला.
विज्ञापन
मार्च पूरे गांव का भ्रमण किया. महिलाओं ने शराब की बिक्री करनेवालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कहा कि गांव में शराब बेचने और बनाने वालों का वह विरोध करेंगी. क्योंकि, शराब से कई घर बर्बाद हो रहे हैं. महिलाओ के हाथों में शराब नहीं पीने को लेकर तख्तियां भी थीं. कहा कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
नशा का त्याग करने के लिए किया जागरूक
अखिल विश्व गायत्री परिवार बगोदर इकाई ने होली पर प्रभातफेरी सह नशा उन्मूलन अभियान चलाया. प्रभातफेरी बगोदर के दुर्गा शक्ति मंदिर से निकली, जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गायत्री चेतना केंद्र विवेक नगर मंझलाडीह बगोदरडीह तक गयी. इस दौरान लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया. प्रभातफेरी में संजय चौरसिया, योगेश्वर साव, माथुर प्रसाद, जिच्छू साव, भागीरथ प्रसाद, सुनील कुमार, केशव महतो, विजय महतो, हीरालाल दास आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन