Giridih News :पपरवाटांड़ में फलदार पेड़ काटने का आरोप, थाना में शिकायत

Updated at : 14 Feb 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :पपरवाटांड़ में फलदार पेड़ काटने का आरोप, थाना में शिकायत

Giridih News :गिरिडीह कोलियरी के सीसीएल सुरक्षा पदाधिकारी नकुल कुमार नायक ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर पपरवाटांड़ स्थित एक पुराने क्वार्टर परिसर में लगे दो फलदार पेड़ काटने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना में शिकायत की है.

विज्ञापन

गिरिडीह कोलियरी के सीसीएल सुरक्षा पदाधिकारी नकुल कुमार नायक ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर पपरवाटांड़ स्थित एक पुराने क्वार्टर परिसर में लगे दो फलदार पेड़ काटने का आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि 13 फरवरी को सूचना मिली कि पपरवाटांड़ स्थित एक पुराने क्वार्टर परिसर में लगे काफी पुराने दो फलदार पेड़ को काटा जा रहा है. सूचना पर वह सदल-बल घटनास्थल पहुंचें, तो पाया कि लगभग 50 साल पुराना हरे-भरे कटहल के पेड़ को काट दिया गया है. उसी के बगल में लगभग डुमर का पेड़ भी कटा हुआ मिला. श्री नायक ने मुफस्सिल थाना प्रभारी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और जीवित पेड़ को काटने वाले आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola