Giridih News :गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ ने स्थानांतरित न्यायाधीशों को दी विदाई

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार को वकालत खाना स्थित संघ भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया. समारोह में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय और जिला जज टू सोमेंद्र नाथ सिकदर को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गयी.

विज्ञापन

गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार को वकालत खाना स्थित संघ भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया. समारोह में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय और जिला जज टू सोमेंद्र नाथ सिकदर को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गयी. अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने दोनों न्यायिक अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दोनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकांत ने बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय का स्थानांतरण जमशेदपुर तथा जिला जज टू सोमेंद्र नाथ सिकदर का स्थानांतरण रांची हाईकोर्ट हुआ है. जिला जज श्री पांडेय ने कहा कि गिरिडीह में अल्प समय के कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं से उन्हें भरपूर स्नेह और सहयोग मिला, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने न्यायिक कार्यों से जुड़े कई अनुभव भी साझा किये. वहीं, श्री सिकदर ने भी अधिवक्ताओं के समर्थन पर आभार जताया. कहा कि उनके सहयोग से ही न्यायिक कार्य में सफलता मिली. समारोह में अजय सिन्हा, दुर्गा पांडेय, उदय शंकर सिंह, मीरा कुमारी, राजीव सिन्हा, मीता ठाकुर, अंजनी सिन्हा, महिप मयंक समेत समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola